मर्दापोटी-डुरकीपारा से घोटिया मार्ग में दूध नदी पर बनेगा पुल : कलेक्टर क्षीरसागर

0
31
मर्दापोटी-डुरकीपारा से घोटिया मार्ग में दूध नदी पर बनेगा पुल : कलेक्टर क्षीरसागर

कांकेर : कांकेर विकासखण्ड के दूरस्थ पहाड़ी में स्थित ग्राम पंचायत तुलतुली के आश्रित ग्राम कलमुच्चे में आज सोमवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 10 आवेदन का निराकरण मौके पर किया गया, शेष आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण की पहल की।

कलेक्टर क्षीरसागर ने जनसमस्याओं का निराकरण करते हुए कहा कि इस पहाड़ी अंचल के विकास में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। यह अंचल कभी संवेदनशील था, जिससे विकास कार्यों में बाधा आई। अब सभी कार्यों को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है, गांव-गांव में सड़कें, सीसी रोड बनाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :-जगदलपुर केंद्रीय जेल में संपूर्णता अभियान 2.0 का आगाज….हैंड हेल्ड एक्स-रे तकनीक से हो रही बंदियों की टीबी जाँच

ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया है, जिसका निराकरण किया जाएगा। आवागमन की दिक्कतों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मर्दापोटी के डुरकीपारा से घोटिया मार्ग में दूध नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसकी टेंडर की प्रक्रिया जारी है। ग्राम तुलतुली से मर्रापी तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम कलमुच्चे एवं आसपास के ग्रामीणों को राशन की सुविधा मिल रही है, आधार कार्ड, राशन कार्ड बने हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास का निर्माण भी हो रहा है।

जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, जिसका फायदा उठाते हुए आप अपने व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से अवगत करा सकते हैं, जिनका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।

शिविर स्थल में आधार कार्ड अपडेशन, राशन कार्ड बनाने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान वय वंदन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी भी ग्रामीणों से उनके द्वारा ली गई। जनसमस्या निवारण शिविर को जनपद अध्यक्ष कांकेर पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष तारिणी ठाकुर, जनपद सदस्य राजेश्वरी नेताम, हेमलता कवाची, ग्राम पंचायत तुलतुली के सरपंच रेवती मंडावी, मर्दापोटी सरपंच राजेश भास्कर, गीता रमेश गावड़े ने भी संबोधित किया।

जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियां को राशन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं आधार अपडेशन पत्र भी प्रदाय किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोदभराई एवं छोटे बच्चों का अन्नप्रासन्न भी किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here