CG News : कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, दरअसल,छत्तीसगढ़ के कांकरे जिले में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गये हैं। एनकाउंटर में नक्सलियों का टॉप कमांडर और 25 लाख का इनामी नक्सली भी ढ़ेर हो गया।
नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटाबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम को छोटाबेठिया इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था। टीम जब इलाके में थी तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो जवान घायल हो गये।








