CG News : उल्लासमय होगा छत्तीसगढ़, असाक्षरों के जीवन से मिटेगा अंधियारा

0
261
CG News : उल्लासमय होगा छत्तीसगढ़, असाक्षरों के जीवन से मिटेगा अंधियारा

रायपुर, 08 अगस्त 2024(CG News ) : उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के दो दिवसीय कार्यशाला सत्र में एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि वयस्कों को पढ़ाते समय आने वाली चुनौतियों को एड्रेस करने की आवश्यकता है। शिक्षार्थी अपने रोजमर्रा की चीजों से परेशान रहते हैं तथा स्वयंसेवी भी बेरोजगारी जैसी बातों से परेशान होते हैं अतः दोनों को मोटिवेशन की अत्यंत आवश्यकता होती है।

कटारा के अनुसार हमें कम से कम शिक्षार्थी लेकर शुरुआत करनी चाहिए, अपने आस-पास पड़ोस के असाक्षरों को पढ़ाना चाहिए तथा हर व्यक्ति को स्वयंसेवी शिक्षक होना भी चाहिए। स्वयंसेवी शिक्षकों को सम्मानित करना चाहिए तथा उनके अच्छे कार्यों को रिकॉग्नाइज करना चाहिए। स्वयंसेवी शिक्षक अपने घर व परिवार से शुरुआत करें, पहले परिवार फिर मोहल्ला तथा गांव इन छोटी इकाइयों से सफलता आना शुरू होता है।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस शाखा में चुनाव कराएं जाएं और सदस्यता अभियान चलाया जाए : राज्यपाल डेका

अतिरिक्त संचालक जे. पी. रथ ने कहा कि विद्यार्थी जब शाला आते हैं तो उनके बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन वयस्कों को पढ़ाना बहुत ही मुश्किल होता है इनकी शिक्षण पद्धति बहुत अलग होती हैं तथा उनकी मनोदशा तथा मनोवृति भी अलग होती है। ये सम्मान के हकदार होते हैं तथा पढ़ाते समय उनके आत्म सम्मान को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए। वे अनुभवी होते हैं, बहुत सारी बुनियादी बातें पहले से ही जानते हैं हमें उन्हें केवल अक्षरों से जोड़ना है।

कार्यशाला में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के असिस्टेंट डायरेक्टर व उल्लास के नोडल अधिकारी प्रशांत पांडेय ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के लक्ष्य व उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। राज्य साक्षरता केंद्र के प्रभारी डेकेश्वर वर्मा व महासमुंद एवं रायपुर के डीपीओ तथा जिला स्तर के साक्षरता मिशन के अधिकारी उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ में खुलेगा एलएनआईपीई का क्षेत्रीय संस्थान : खेल मंत्री टंक राम वर्मा

कार्यशाला में प्रथम दिवस स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रेरित कैसे करें, स्वयं सेवी शिक्षकों की भूमिका, कक्षा प्रबंधन और उल्लास प्रवेशिका कैसे पढाए, भाषा एवं गणित पाठ योजना इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रौढ़ मनोविज्ञान टॉपिक पर चर्चा करते हुए बताई की हमें प्रौढ़ शिक्षार्थियों के भावनाओं को समझते क़हुए उनको उल्लास केंद्र तक कैसे लाना है व कक्षा प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी गई।

विषय वस्तु व पाठ योजना पर चर्चा की जिसमें शिक्षार्थियों को बेहतर पाठ योजना तैयार कर कैसे साक्षर करने पर चर्चा की। दीक्षा पोर्टल पर स्वयंसेवी शिक्षकों के मार्गदर्शिका व उल्लास प्रवेशिका को कैसे देखें व शिक्षार्थियों को कैसे सिखाएं की जानकारी दी। दुर्गा सिन्हा के द्वारा उल्लास शिक्षा पर अनेक कारगर बिंदुओं की जानकारी दी जो कभी भी कहीं भी कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उल्लास शिक्षा तक से लेकर मूल्यांकन तक की विभिन्न शैक्षिक नवाचारी बिंदुओं की जानकारी दी।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण व राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा द्वारा राज्य स्तरीय स्रोत प्रशिक्षण के प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले के दो रिसोर्स पर्सन व डाइट के जिला साक्षरता केंद्र के प्रभारी को उल्लास शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here