spot_img
HomeBreakingCG News : कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

CG News : कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

सुमित जलान

रायपुर (CG News) 06 अगस्त 2022 : छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ द्वारा सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा दो जनसम्पर्क अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार, अपशब्दों के प्रयोग के मामले पर आज संघ की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

संघ ने यह भी मांग की है कि कलेक्टर सरगुजा अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए तत्काल खेद व्यक्त करें। इस पूरे घटना के सम्बंध में संघ का प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेगा और उनसे संरक्षण की मांग करेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनसम्पर्क विभाग के भारसाधक मंत्री भी हैं।

CG News : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अब तक 861 परिवारों को बांटे आवासीय पट्टा

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की आज राजधानी रायपुर में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार द्वारा सहायक संचालक दर्शन सिंह सिदार एवं सहायक सूचना अधिकारी सुखसागर वारे के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार और धमकी के साथ सुखसागर वारे को अनाधिकृत रूप से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय सरगुजा में संलग्न करने का कड़ा विरोध किया गया है।

Vice Presidential Election : भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि जनसम्पर्क का कार्य चौबीस घंटे का है। सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह से देर रात तक अपने काम में लगे रहते हैं। गर्मी, सर्दी, बरसात से लेकर होली, दीपावली, तीज, त्यौहार सभी अवकाश के दिनों में भी पूरी निष्ठा और कर्मठता से शासन के प्रचार-प्रसार का काम करते हैं।

जनसंपर्क अधिकारी राज्य सरकार की छवि निर्माण का काम करते हैं। उनसे यह कहना कि वे राज्य सरकार का प्रचार प्रसार न करे और केवल कलेक्टर का ही प्रचार प्रसार करें, यह क़तई उचित नही है। कलेक्टर सरगुजा का इस तरह का अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार कर्मठ अधिकारियों के मनोबल को गिराने वाला और उन्हें हतोत्साहित करने वाला है।

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विभाग के भारसाधक मंत्री होने के नाते संरक्षण प्रदान करते हुए मांग की है कि कलेक्टर सरगुजा के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए खेद व्यक्त करने के निर्देश दिए जाएं।


बैठक में संघ के संरक्षक उमेश मिश्रा, प्रधान संयोजक संजीव तिवारी, महासचिव आलोक देव, संयोजक हर्षा पौराणिक, उपाध्यक्ष द्वय पवन गुप्ता, हीरा देवांगन, संगठन सचिव द्वय जितेन्द्र नागेश, इस्मत दानी, सचिव राजेश श्रीवास, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया, प्रचार सचिव घनश्याम केशरवानी, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ शर्मा, सचिन शर्मा, नितिन शर्मा, कमलेश साहू, मनराखन मरकाम, आर. नटेश, शशिरत्न पाराशर, विवेक सरकार, डॉ. दानेश्वरी,रीनू ठाकुर, ताराशंकर सिन्हा, भवानी सिंह ठाकुर, नितेश चक्रधारी, रविन्द्र चौधरी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img