spot_img
HomeBreakingCG News : करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों...

CG News : करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

CG News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल मिली जानकरी के मुताबिक यहां करंट की चपेट में आने से मां और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह झुलस गई। उसे ही देखकर उसके बेटा-बेटी बचाने गए थे। मगर वह भी झुलस गए हैं। हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, दामाखेड़ा गांव में कमलेश्वरी देवांगन अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका एक बेटा और एक बेटी थी। बेटे के नाम शेष कुमार (14 वर्ष) और बेटी का नाम जया देवांगन (12 वर्ष) था। रोज की तरह कमलेश्वरी घर के आंगन में कपड़े डालने वाले तार पर कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह अचानक से छटपटाने लगी।

यह भी पढ़ें :- Freedom of Religion Amendment Bill 2022 : जबरन धर्मांतरण कराया तो 10 साल की सजा

ये देखकर पहले उसका बेटा उसे बचाने दौड़ा। वहीं पास खड़ी बेटी भी मां को बचाने दौड़ गई। मगर मां बुरी तरह झुलस गई थी। मां को बचाने के चक्कर में बच्चे भी झुलस गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इधर जब दोपहर को घर के लोग वापस घर आए तब उन्होंने तीनों की लाश जमीन पर पड़ी देखी। जिसके बाद पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। फिर शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

दरअसल, बलौदाबाजार समेत कई जगह पर पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। यही वजह थी कि तार गीला था। उसके बगल से ही कोई बिजली का तार गया था। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार का ही करंट उस तार में गया होगा। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img