CG News : मैत्री बाग में सफेद बाघ की बीमारी से मौत

0
329
CG News : मैत्री बाग में सफेद बाघ की बीमारी से मौत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित मैत्री बाग में एक सफेद बाघ की बीमारी से मौत हो गई। मैत्री बाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दरअसल मिली जानकरी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री बाग में मंगलवार को नौ वर्षीय सफेद बाघ किशन की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था।

मैत्री बाग का रखरखाव भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) द्वारा किया जाता है। यह देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक प्रमुख इकाई है।

यह भी पढ़ें :-Big decision of Allahabad HC : यूपी में OBC की 18 जातियों को SC में शामिल करने का नोटिफिकेशन रद्द

अधिकारियों ने बताया कि बाघ को कैंसर हो गया था और उसका इलाज मैत्री बाग के पशु चिकित्सकों तथा दुर्ग जिले के अंजोरा पशु चिकित्सालय के वन्यजीव विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चल रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बाघ की मृत्यु के बाद वरिष्ठ वन अधिकारियों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम किया गया तथा शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें :-Gaurela Pendra Marwahi : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 सितंबर को

अधिकारियों ने बताया कि किशन का जन्म वर्ष 2013 में हुआ था। उसकी मां कमला (बाघिन) की मौत वर्ष 2016 में हो गई थी। उन्होंने बताया कि किशन की मां ने पांच सफेद बाघों को जन्म दिया था, जिसमें से तीन को गुजरात के राजकोट चिड़ियाघर में भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here