CG Politics : पाँच साल में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजनांदगांव व प्रदेश के साथ छल किया, धोखा किया – डॉ. रमन

0
255
CG Politics : पाँच साल में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजनांदगांव व प्रदेश के साथ छल किया, धोखा किया - डॉ. रमन

CG Politics : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (राजनांदगाँव से भाजपा प्रत्याशी) ने विधायक और तीन बार मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त कर कहा कि 15 साल के शासनकाल में मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की नौकरी करके और राजनांदगांव से विधायक रहते हुए उन्होंने (डॉ. सिंह ने) क्षेत्र का विकास किया है। और पाँच साल में कांग्रेस ने अपने शासनकाल में क्या किया?

इसे भी पढ़ें :-CG Politics : कांग्रेस का घोषणा पत्र दुनिया का सबसे झूठा दस्तावेज, कांग्रेस ने गंगाजल की गरिमा गिराने का काम किया – सरोज पांडेय

राजनांदगाँव के साथ पक्षपात करने का प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही यहाँ का विकास रुक गया है। भाजपा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धि और विकास के लिए प्रतिबद्धता का ही यह सुपरिणाम रहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भाजपा के शासनकाल में हुई है।

मॉडल कॉलेज का निर्माण, मुख्यमंत्री सड़क योजना में 102 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, ऐतिहासिक दिग्विजय स्टेडियम का निर्माण, मोतीपुर अंडरब्रिज का निर्माण, जल आवर्धन योजना में काम, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण, पेंडारी में हजार आवास का निर्माण आदि सकारात्मक काम भाजपा की सरकार ने किया और कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में क्या किया? पाँच साल में राजनांदगांव के साथ छल किया, धोखा किया।

इसे भी पढ़ें :-CG Politics : प्रत्याशी घोषित करने से भी डर रही है कांग्रेस, प्रत्याशियों के नाम की जगह आ रही है तारीख पे तारीख – साव

पाठ्यपुस्तक निगम का दफ्तर कांग्रेस की भूपेश की सरकार आते ही राजनांदगांव से छिन गया। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण का कार्य रुक गया है। राजनांदगांव नगर निगम को कांग्रेस सरकार के रहते 2018 से 2023 के मध्य सिर्फ 39 करोड़ रुपए मिले जबकि भाजपा के कार्यकाल में 2013 से 2018 में 200 करोड़ रुपए मिले थे। यह तुलना है भाजपा और कांग्रेस की सरकार की। आज क्या स्थिति करके रख दी कांग्रेस ने?

भूपेश सरकार ने 5 साल में राजनांदगांव के साथ छल किया है, धोखा किया है। छत्तीसगढ़ के विकास को अवरुद्ध किया है। पाठ्य पुस्तक निगम का ऑफिस और सेतु निगम के कार्यालय को राजनंदगांव में बंद करने की दोषी प्रदेश की भूपेश सरकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here