Chandrayaan-3: लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा द्वारा ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें सामने आईं…

0
169

नई दिल्ली: 5 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें सामने आईं। इसरो ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है।

पहले उड़ान और अब लैंडिंग पर नजरें टिकी हैं। पूरा देश चंद्रयान-3 को चांद पर स्थापित होते हुए देखने के लिए उत्सुक है। अब खास बात है कि यह प्रक्रिया सिर्फ आधे घंटे में ही पूरी हो जाएगी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अंतरिक्ष यान 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अंतिम 15-20 मिनट काफी अहम होने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here