आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के टाइमिंग में हुआ परिवर्तन, सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं..

0
198
आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के टाइमिंग में हुआ परिवर्तन, सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं..

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग परिवर्तन किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 5 अप्रैल से 30 जून 2023 तक आगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया जाये। समयवधि में उक्त परिवर्तन करने पर केन्द्र संचालन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरान्त 01 जुलाई 2023 से पुनः आगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिये किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here