Chhattisgarh: 10 घंटे की नवजात बेटी को प्लास्टिक के झोले में बांधकर कुएं में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार…

0
180

अंबिकापुर: अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 10 घंटे की नवजात बेटी को प्लास्टिक के झोले में बांधकर सोमवार की रात कुएं में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लोगों की नजर प्लास्टिक के झोले पर पड़ी, तो आरोपी भी वहां पहुंच गया। इसके बाद उसने कुएं से ‌शव निकालकर बगल में गड्ढा खोदा और उसे वहां दफना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरमिटी धौरापारा निवासी यशवंत पुरी की 35 वर्षीय पत्नी रंगीला ने सोमवार की दोपहर बेटी को जन्म दिया। रात करीब 10-11 बजे के बीच जब महिला सो रही थी, तब यशवंत ने बच्ची को गोद में लिया और उसे प्लास्टिक के एक झोले में बांध दिया। इसके बाद वह घर के बगल में स्थित मिट्टी के खुले कुएं के पास पहुंचा और जिंदा बेटी को उसमें फेंक दिया। इससे उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पिता घर में आराम से आकर सो गया।

कुएं के ठीक बगल में ही आरोपी ने बच्ची का शव दफनाया था। पुलिस ने गड्‌ढे से नवजात की लाश निकलवाई।
मां की नींद खुली, तो उसने बच्ची को ढूंढा, उसे बेटी कहीं नहीं मिली, तो उसने अपने पति से भी इस बारे में पूछा, तो उसने भी कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया।

लोगों ने कुएं में देखा शव

मंगलवार की सुबह गांव के लोगों की नजर जब कुएं में पड़ी तो वे झोले में बंधी लाश देखकर ठिठक गए। वे जब नवजात के संबंध में बात करने लगे, तो आरोपी यशवंत भी वहां आ पहुंचा। उसने मृत बेटी को कुएं से बाहर निकाला और बगल में ही गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here