Chhattisgarh: विराट राइस मिल से 1200 सौ कुन्टल चावल जप्त…

0
209

बसंतपुर: 1200 सौ कुन्टल चावल जप्त कर की जा रही कार्यवाही प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट राइस मिल बसंतपुर में 2 वर्षों से संचालित हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा धान खरीदी कर चावल बनाने के लिए विराट राइस मिल को दिया जाता है जहां से चावल बनाकर राइस मिलर सरकार को देती है वही राइस मिलर की होशियारी काबिले तारीफ है औने पौने दामों में झारखंड उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश से पुराना चावल विराट राइस मिल बसंतपुर में स्टाक कर रिफाइंन कर के पुराने चावल को छत्तीसगढ़ सरकार को वापस दिया जाता है जहां से उक्त चावल को पी डी एफ के माध्यम से निशुल्क चावल छत्तीसगढ़ के गरीबों को दिया जाता है तथा शासन द्वारा दिए गए धान को उसना करके उसना चावल तैयार किया जाता है जो ऊंचे दामों में झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों में बेची जाति है इस बात की पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर रिहंद टाइम के संवाददाता श्री राम हरी गुप्ता के द्वारा जिले के कलेक्टर महोदय बलरामपुर को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई सूचना प्राप्त होते ही बलरामपुर जिले के कलेक्टर महोदय ने वाड्राफनगर के एसडीम महोदय को टीम बनाकर विराट राइस मिल की जांच करने को निर्देश दिया गया वाड्राफनगर एसडीम प्रमोद गुप्ता के द्वारा कई विभाग के कर्मचारीयों का संयुक्त टीम बनाकर देर शाम विराट राइस मिल बसंतपुर में छापा मारा गया जहां 2400 बोरी चावल अवैध रूप में पाया गया जिसे जपती करते हुए पंचनामा तैयार कर कृषि विभाग के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। बसंतपुर से संवाददाता देव कृष्णा पांडे क्लिपर 28 डि जी टल मीडिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here