छत्तीसगढ़ : कोण्डागांव में 248 क्विंटल धान जब्त

0
82
छत्तीसगढ़ : कोण्डागांव में 248 क्विंटल धान जब्त

रायपुर : जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्ती बरतते हुए प्रशासनिक टीम ने औचक कार्रवाई कर कुल 248 क्विंटल धान जब्त किया है। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी की प्रक्रिया में गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोंडागांव अजय उरांव के नेतृत्व में तहसीलदार माकड़ी तथा खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सोड़सिवनी के तितना से दीपक साहू के कब्जे से 82.80 क्विंटल, ग्राम पंचायत लुभा निवासी घूमेंद्र पाण्डेय से 86 क्विंटल तथा ग्राम हाड़ीगांव निवासी रोहित नेताम के गोदाम से 80 क्विंटल धान जब्त किया गया।

जब्त धान को छत्तीसगढ़ मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई हेतु सुरक्षित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी अवधि में अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here