Chhattisgarh: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें..

0
304

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही:
जिले में रविवार को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सभी शराब दुकानों को बंद रखने के लिए ड्राई डे घोषित किया है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 18 दिसंबर को जिले की समस्त विदेशी मदिरा दुकान एफ. एल. 1 (घघ) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके प्रभार क्षेत्र में गुरू घासीदास जयंती (रविवार) को न तो मदिरा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here