Chhattisgarh: धमतरी शहर की बदहाल सड़के चलने लायक नहीं, अब स्कूली बच्चों से भरा रिक्शा पलटा…

0
191
Chhattisgarh: धमतरी शहर की बदहाल सड़के चलने लायक नहीं, अब स्कूली बच्चों से भरा रिक्शा पलटा...
Chhattisgarh: धमतरी शहर की बदहाल सड़के चलने लायक नहीं, अब स्कूली बच्चों से भरा रिक्शा पलटा...

धमतरी: शहर की सड़के चलने लायक नहीं रह गई है, जहां रोजाना हादसे हो रहें हैं। अब शहर की एक सड़क में स्कूली बच्चों से भरा रिक्शा पलट गया था, हालांकि बच्चों को चोट नहीं आई, राहगीरों और मुस्लिम युवकों ने बच्चों के साथ रिक्शा चालक की मदद की है। ज्ञात हो कि शहर की सड़के पहले ही खराब है जोकि अब चलने लायक भी नहीं रही। जिसकी तस्वीर बारिश में और ज्यादा बिगड़ गई है।

शहर का हाइवे हो या अंदरूनी भीतरी सड़के सभी ओर बड़े गड्ढे उभर आए है, जोकि हादसों का कारण बन रहे है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास शहर के रत्नाबांधा चौक की ओर से एक स्कूल का रिक्शा स्कूली बच्चों को लेकर गुजर रहा था, जोकि गड्ढों की वजह से बीच सड़क में ही पलट गया। चूंकि आज शुक्रवार है और वहीं पर मुस्लिम कब्रिस्तान भी है तो इस समय इलाके में थोड़ी ज्यादा भीड़ रहती है, जिससे मार्ग से आने जाने वाली गाड़ियों की रफ्तार थोड़ी धीमी रहती है।

यही वजह है कि बच्चो के रिक्शे के पीछे आने वाली गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी थी, जिससे बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ अन्यथा हादसा बड़ा रूप भी ले सकता था। स्कूली बच्चे और रिक्शा जब मार्ग में पलटा तो मौजूद राहगीरों और मुस्लिम युवकों ने उनकी तत्काल मदद कर उन्हें सुरक्षित कर रिक्शा सीधा किया। दूसरी ओर शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे थे, जिम्मेदार विभाग पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे थे। विदित हो कि गुरुवार को कोलियारी मार्ग के गड्ढे में एक महिला बच्चे के साथ गिरी थी, एक बाइक सवार का समान सड़क में बुरी तरह बिखर गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here