Chhattisgarh: अधिकारी कर्मचारियों के सभी अवकाश पर प्रतिबंध, आदेश जारी…

0
419

कोरबा जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर 30 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी गयी है। कोरबा कलेक्टर ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। छुट्टी पर रोक का निर्देश सभी विभागों के लिए लागू होगा। कलेक्टर संजीव झा ने अपने आदेश में कहा है कि 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेधन शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। राज्य सरकार की ये अति महत्वपूर्ण योजना है।

इस कार्यक्रम को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना है। कलेक्टर ने कहा है कि सर्वेक्षण की वजह से सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 अप्रैल तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मिलने वाली सभी छुट्टियों पर 30 अप्रैल तक रोक लगायी जाती है। बिना कलेक्टर की अनुमति के छुट्टी स्वीकृत नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here