Chhattisgarh: अमेरिका में दिये आरक्षण विरोधी भाषण को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला…

0
250

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बस्तर जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंका। स्थानीय गोल बाजार चौराहे में बड़ी संख्या में एकत्र भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारेबाजी की।

भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी विदेशों में जाकर भारत की छवि धूमिल करने, धार्मिक उन्माद फैलाने की नीयत से गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। आरक्षण समाप्त करने की बात कह रहे हैं। भाजपा पिछड़ा मोर्चा इसकी घोर निंदा करता है।

ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकती। जिसके विरोध स्वरूप राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है। ज्ञात हो कि भाजपा द्वारा अमेरिका में दिये आरक्षण विरोधी भाषण को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here