Chhattisgarh: अनुशासनहीनता पर भाजपा ने निष्कासित किया नूतन को

0
290

कोरबा: प्रदेश भाजपा के निर्देश पर संगठन ने कोरबा में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की। भाजपा से निर्वाचित पार्षद और सभापति पद के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के विरूद्ध मैदान में उतरने पर नूतन को निष्कासित कर दिया गया है।

चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को 15 वोट से पराजय का सामना करना पड़ा। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के द्वारा लगातार अनुशासन का ढोल पीटा जाता रहा है इसलिए कोरबा में सभापति चुनाव का यह मुद्दा प्रदेश से लेकर देश तक जा पहुंचा और इसने काफी सुर्खियां बटोरी।

मंत्रियों से लेकर भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में कुछ बोलते नहीं बन रहा है। वे सफाई क्या दें उनकी समझ से बाहर है। इसलिए कोरबा जिले से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश भाजपा संगठन ने सभापति चुनाव के 48 घंटे बाद निष्कासन का डंडा चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here