Chhattisgarh: भाजयुमों अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर चाकू से हमला, आनन फानन में लाया गया अस्पताल…

0
168

धमतरी: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर हमला हुआ है। अनुराग चंद्राकर को आननफानन में रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है। तीन लोगों ने भाजयुमो अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here