Chhattisgarh: जल-जीवन मिशन के रखें लाखों रुपए की CI पाइप की चोरी…

0
145

महासमुंद: कोमाखान थाना अंतर्गत बाम्हनडीह में जल-जीवन मिशन अंतर्गत रखें लाखों रुपए की सीआई CI पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। इस चोरी को लेकर ठेकेदार संदेह के घेरे में है।

इसलिए कि समय पूरा हो जाने के बाद भी कई महीनों से लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव के बाहर बनाए गए टंकी क्षेत्र से करीब 2 लाख रुपए की पाइप चोरी की सूचना ठेकेदार ने पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंचे कोमाखान पुलिस जांच में जुटी है।

ठेकेदार NK कंस्ट्रक्शन बागबाहरा द्वारा यहां नल-जल योजना का ठेका लिया हुआ है। इसकी लागत 57.14 लाख रुपए है। कार्य आदेश और प्रारंभ जनवरी 2023 में हुआ है। अनुबंध के अनुसार 9 माह में पूरा किया जाना था। लेकिन यहां तो दो साल बीतने को है 90 फीसदी लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।

ग्रामीण मनोज चंद्राकर, सुरीत साहू, बुलंता यादव ने बताया ठेकेदार ने अपनी नकामी छूपाने अब पाइप चोरी करवाकर ग्रामीणों को गुमराह करने में लगे हैं। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। कई घरों में तो अभी तक नल कनेक्शन ही नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here