Chhattisgarh: सरगुजा राजपरिवार में शोक, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह का निधन

0
271

अंबिकापुर: सरगुजा राजपरिवार के मुखिया और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। इनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था।

बड़े चिकित्सा संस्थानो में भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। शनिवार की सुबह 08 बजे यहां निधन हो गया। इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार दोपहर 02 बजे रानी तालाब, अंबिकापुर में किया जाएगा। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार व सरगुजा में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here