spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Chhattisgarh: साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस...

Chhattisgarh: साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिंड़…

सूरजपुर: सूरजपुर के प्रेमनगर विधानसभा के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिंड़ गए। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचकर लगभग 3 घंटे तक हंगामा करते रहे, साथ ही कांग्रेस और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, मंगलवार रामानुजनगर इलाके का साप्ताहिक बाजार रहता है, जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही बाजार में प्रचार करने का परमिशन लिया था। कांग्रेस को शाम को 4:00 बजे और भाजपा को 5:00 बजे का समय प्रचार के लिए दिया गया था। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के प्रचार का समय समाप्त होने के बाद जैसे ही भाजपा ने अपना प्रचार कार्य शुरू किया तो कांग्रेस मानक से ज्यादा मात्रा में डीजे बजाकर उनके प्रचार को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img