Chhattisgarh: कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने मिलकर किया महतारी एक्सप्रेस के चालक के साथ मारपीट

0
352
Chhattisgarh: कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने मिलकर किया महतारी एक्सप्रेस के चालक के साथ मारपीट

अंबिकापुर: महतारी एक्सप्रेस के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने मिलकर चालक की बेदम पिटाई कर दी। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन पार्किंग को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।

मणिपुर चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महतारी एक्सप्रेस के चालक बलरामपुर जिले से मरीज को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा था। यहां कांग्रेस नेता और चालक के बीच पार्किंग को लेकर विवाद गहरा गया। वहीं, बातों-बातों में मामला मारपीट तक पहुंच गया। बता दें ​कि आरोपियों ने चालक की इस कदर पीट दिया कि वह उठ नहीं पा रहा था। ​मामले में पुलिस कांग्रेस नेता समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here