Chhattisgarh: कांग्रेस नेताओं ने AAP का दामन थामा, जानिए वजह…

0
170

बिलासपुर: बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में विवादित युवक कांग्रेस नेता की पत्नी को अध्यक्ष का टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही बोदरी से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है। पार्षद विजय वर्मा की पत्नी नीलम ने अध्यक्ष तो सात नेताओं ने पार्षद के लिए पर्चा जमा किया है। नीलम के पर्चा भरने से अब यहां अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी हो गए हैं। कांग्रेस से विमला सुनील साहू तो भाजपा से देवकुमारी दिनेश पांडेय पहले से ही मैदान में हैं।

नगर पालिका परिषद बोदरी में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद विजय वर्मा ने दावेदारी की थी। वे अपनी पत्नी नीलम को चुनाव लड़ाने की तैयारी में थे। वहां के दूसरे कांग्रेसी पार्षद भी उनके समर्थन में थे। पर्यवेक्षक की बैठक में भी नीलम विजय वर्मा के नाम पर सहमति बनी और उनका नाम भेजा गया। लेकिन पार्टी ने यहां सुनील साहू की पत्नी विमला साहू को ​उम्मीदवार बना दिया। इससे कांग्रेस में बवाल मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here