Chhattisgarh: करंट की चपेट में आने से शावक हाथी की मौत…

0
240

रायगढ़: रायगढ़ जिले से शावक हाथी की मौत का मामला सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से इस शावक हाथी की मौत होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, एक किसान के बगीचे में बोर पंप चलाने वाले तार की चपेट में आने से इस शावक की मौत हुई है। मामला घरघोडा उप वनमंडल का है।

दरअसल घरघोडा उप वनमंडल क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुसल्दा में एक शावक हाथी की मौत हो गई है। यहां एक किसान के बगीचे में बोर पम्प चलाने वाले तार के करंट से शावक हांथी की मौत हुई है। शावक हाथी लगभग उम्र 5 से 6 वर्ष की बताई जा रही है। फिलहाल ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here