छत्तीसगढ़ : गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने गए डीएड कैडिंडेट्स गिरफ्तार

0
45
छत्तीसगढ़ : गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने गए डीएड कैडिंडेट्स गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्ड (CAF) के वेटिंग कैंडिडेट पिछले 108 दिनों से नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई दफा गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकत करने उनके बंगले पहुंचे है। दो-तीन बार मुलाकात हुई। लेकिन कोई सपष्ट जवाब नहीं मिला।

वहीँ, शनिवार को तीन कैंडिडेट्स एक बार फिर से गृहमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। लेकिन तीनों को पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने और नारे बाजी करने के आरोप में गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद से तीनों जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें :-अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री साय

वहीँ, दूसरे कैंडिडेट्स का कहना है कि पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर FIR दर्ज की है। तीनों सिर्फ बातचीत करने गए थे,गृहमंत्री तो मिले नहीं। लेकिन झूठा केस दर्ज कर तीनों को जेल जरूर भेज दिया गया। अन्य कैंडिडेट्स का आरोप है कि शासन उनका प्रदर्शन समाप्त करना चाहती है।

इसलिए इस तरह का दबाव डालकर उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि कैंडिडेट्स ने ये भी स्पष्ट किया है कि वो अपनी मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।

वहीँ, कैंडिडेट्स ने इससे पहले अलग-अलग मंत्रियों को खून से पत्र लिखकर नौकरी की मांग की थी। कैंडिडेट्स का कहना है गृहमंत्री के अधिकारी उन्हें मंत्री शर्मा से मिलने ही नहीं दे रहे हैं। दरअसल, पहली मुलाकात में गृहमंत्री ने कैंडिडेट्स को कोर्ट जाने को कह दिया था।

इसे भी पढ़ें :-खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान

दूसरी मुलाकात में उन्होंने सीएम से पूरे मामले में बात करने का आश्वासन दिया था। तीसरी मुलाकात में उन्होंने कैंडिडेट्स को बताया था कि सीएम से बात नहीं हो पाई है। वो बात करेंगे। बातचीत का अपडेट जानने के लिए ही कैंडिडेट्स लगातार गृहमंत्री हाउस पहुंच रहे हैं।

कैंडिडेट्स का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनकी मांग को सही बताया है। उनके समर्थन में लेटर भी लिख चुके है। लेकिन गृहमंत्री के यहां से उन्हें कोई रिप्लाई नहीं मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here