जशपुर: जंगल मे अकेले भटक रहे दंतैल ने साइकिल सवार को रौंद दिया। घटना में ग्रामीण की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के रेडे गाँव के आश्रित बस्ती बिच्छीकानी की है। जानकारी के अनुसार मृतक बुद्धनाथ उर्फ धुरबो 32 वर्ष, अपने रिश्तेदार से मिल कर वापस अपने घर लौट रहा था।। इसी दौरान सुनसान क्षेत्र में मृतक का हाथी से सामना हो गया। हाथी ने ग्रामीण को साइकिल सहित सूढ़ से खींच लिया और उसे जमीन में पटक कर कुचल दिया।
शव की हालत को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी ने शव को बुरी तरह से घसीटा है। जिससे शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। जानकारी के लिए बता दे कि नये साल के पहले महीने में जिले में हाथी के हमले से मौत की यह दूसरी घटना है। रेडे स पहले जिला मुख्यालय से लगे हुए आटापाट में हाथी ने मजदूरी कर,घर लौट रहे एक मजदूर को कुचल कर मार दिया था। हाथियों के हमले में हो रही इन मौतों ने वन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।
जानकारों के अनुसार, दल से अलग हुआ हाथी,आक्रामक स्वभाव का होता है। अकेलेपन के कारण, इसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। इस कारण वह, अपने सामने आने वाले पर तत्काल हमला कर देता है। इतना ही नही, मानव बस्ती में प्रवेश करने पर, लोनर एलिफेंट, सम्पत्ति को भी अधिक नुकसान पहुचाता है।
क्षत-विक्षत शव मिला