Chhattisgarh: डिप्टी CM ने कहा- विष्णु देव की इस सरकार को BJP के कार्यकर्ता चलाएंगे….

0
271

बिलासपुर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है… डिप्टी सीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की इस सरकार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चलाएंगे… भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव तक जनसेवा के कार्य में लगे हुए है.

नक्सलियों और लॉ एंड आर्डर को लेकर छत्तीसगढ़ में काम किया जा रहा है…. लोकतंत्र के संवाहक पार्टी है भारतीय जनता पार्टी और लोकतंत्र को समाप्त करने वाली कांग्रेस और अन्य पार्टियां हैं…. नई सरकार बनते ही मिसाबंदियों को 5 साल की पूरी सम्मान निधि दी गई.

बलौदा बाजार हिंसा पर बोले गृह मंत्री…. उचित लोगों तक पहुंचने के लिए कमेटी बनाई गई है… बहुत सारे लोगों को पकड़ा गया है कुछ लोगों को भ्रमित कर लाया गया था…. जिनका नाम आया है और बेगुनाह है तो वह कमेटी के सामने बात रखकर प्रमाण पेश कर सकते है.

बढ़ते अपराध के सवाल पर बोले डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा…… कहा अपराधों के पीछे पड़ना विगत सरकार की तरह अनुचित कामों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हुई है…. पुलिस अब पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है…. विष्णु देव सरकार का स्पष्ट सोचना है, कि पुलिस को देखते ही दुर्जनो के मन में भय और सज्जनों के मन में शांति और प्रसन्नता, ताकत आनी चाहिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here