छत्तीसगढ़ : रायपुर में दिल्ली से चल रहा ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़…6 गिरफ्तार

0
31
छत्तीसगढ़ : रायपुर में दिल्ली से चल रहा ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़...6 गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से एमडीएमए सप्लाई सिंडिकेट चल रहा था। रैपिडो राइडरों और ‘डेड ड्रॉप सिस्टम’ से ड्रग्स डिलीवरी हो रही थी। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि, ड्रग्स नेटवर्क का मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा हैं। दोनों दिल्ली में रहकर एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। यह दोनों आरोपी पहले भी 2024 में ड्रग्स मामले में जेल जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :-पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त निगरानी में एसीसीयू, एएनटीएफ और थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम ने की है।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि, आरोपी “Dead Drop System” का इस्तेमाल कर रहे थे। इस सिस्टम में ड्रग्स को सुनसान स्थानों पर रखकर उसकी लोकेशन और वीडियो ग्राहकों को भेज दी जाती थी। ग्राहक वहां से जाकर ड्रग्स उठा लेते थे।

पुलिस के अनुसार, सिंडिकेट के सदस्य कोरियर लॉजिस्टिक और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल करते थे। दिल्ली से कोरियर के जरिए ड्रग्स रायपुर भेजा जाता था। इसके बाद आरोपी कुणाल मंगतानी उसे रिसीव कर रैपिडो राइडरों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर रखवाता था।

इसे भी पढ़ें :-अंबिकापुर सकालो में अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का पहला ट्रायल प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here