Chhattisgarh: कांग्रेस के दुर्ग जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने पार्टी से दिया इस्तीफा..

0
175

भिलाई: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दुर्ग जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ने वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी की वजह बताई है। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा।

बताया जा रहा है कि, किसान कांग्रेस के दुर्ग जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने टिकट काटने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, राजेश चौधरी वैशाली नगर से टिकट की मांग कर रहे थे, पर पार्टी ने उस क्षेत्र से मुकेश चंद्राकर का नाम घोषित कर दिया। इसी बात से नाराज होकर राजेश चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। राजेश चौधरी के पार्टी छोड़ने से खलबली मच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here