Chhattisgarh: शिक्षा मंत्री ने फीता काटकर नवनिर्मित बिहान ढाबे का उद्घाटन किया…

0
346

बलरामपुर: शिक्षा मंत्री ने फीता काटकर बिहानढाबे का उद्घाटन किया प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बसंतपुर नरवा गरवा गोठान के बगल में शासकीय पैसों से बिहान ढाबे का निर्माण किया गया है जिससे महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार का अवसर मुहैया कराया गया है जो छत्तीसगढ़ शासन की महिलाओं को सशक्त करने की जबरजस्त स्कीम है।

इस स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ शासन के मनसा अनुरूप महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है कहीं मधुमक्खी पालन मछली पालन कहीं मुर्गी पालन कहीं तेल पेराई मिल इस तरीके कई कई योजनाएं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं जो छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेम श्याम जी के द्वारा बसंतपुर गौठान पहुंचकर गौठान के बगल में नवनिर्मित बिहानढाबे का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

इस मधुर बेला पर वाड्रफनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री हरिहर प्रसाद यादव मोनिस अब्दुल्ला खलील भाई ramnarayan jagate मोहम्मद इस्लाम खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व जनता मौजूद थे जहां शिक्षा मंत्री प्रेमसाय जी के द्वारा ग्रामीणों के आवश्यकतानुसार मांगों को लेकर कई लाख रुपए का सौगात ग्राम पंचायत बसंतपुर को दिए जिससे ग्रामीणों में हर्ष और खुशी दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here