spot_img
HomeBreakingछत्तीसगढ़ : इंस्टाग्राम पर दोस्ती...10वीं की स्टूडेंट को घुमाने के बहाने ले...

छत्तीसगढ़ : इंस्टाग्राम पर दोस्ती…10वीं की स्टूडेंट को घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक 16 साल की स्टूडेंट को अगवा कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। सोमवार की सुबह छात्रा स्कूल जाने निकली थी।

दरअसल स्कूल जा रही लड़की से मिलने के लिए आरोपी युवक आया और अपनी बाइक में बैठाकर चाचा के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

Sanjay Raut: शिवाजी का अपमान सहने वाली सरकार बेलगाम में मराठी लोगों को न्याय कैसे दिलाएगी

मिली जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की तखतपुर में अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। घबराए परिजनों ने स्कूल और उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई। तब भी वह नहीं मिली।

बेटी के लापता होने से परेशान घरवाले और रिश्तेदार लड़की की तलाश कर रहे थे, तभी दोपहर बाद शाम होने से पहले ही तखतपुर क्षेत्र के राजपुर निवासी आरोपी ने पीड़ित को अपनी बाइक से लेकर आया और उसे छोड़कर भाग निकला। वहीँ लड़की को घर आते देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उसने पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी ने उसे अपनी बाइक से अपने गांव ले गया, जहां अपने चाचा के घर में उसने उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने पर परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए लड़के से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोमवार की सुबह वह बिना बताए मिलने के लिए आ गया। तब वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसने अपनी बाइक से घुमाने की बात बोला और अपने चाचा के घर ले गया। वह लड़के की हरकतों का विरोध करती रही। पर वह एक नहीं सुना।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img