spot_img
HomeBreakingChhattisgarh: राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक...आकर्षक सजावट और परिसर...

Chhattisgarh: राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक…आकर्षक सजावट और परिसर की साफ-सफाई के निर्देश

रायपुर, 09 जनवरी 2024 : छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए मशहूर राजधानी का गढ़कलेवा अब और अधिक आकर्षक और सुविधायुक्त बनेगा। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम गढ़कलेवा पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही अन्य प्रदेशों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

छत्तीसगढ़ी खान-पान से उन्हें परिचित कराने के लिए यहां और सुविधाएं बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि गढ़कलेवा परिसर में साफ-सफाई के साथ-साथ आकर्षक कलाकृतियों से सजावट की जाए।

इसे भी पढ़ें :-गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन को लेकर कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियों का किया समीक्षा

आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गढ़कलेवा में आम नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्धजनों के साथ चिला, फरा, लाई के लड्डू, ठेठरी, खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया। मंत्री नेताम ने अलग-अलग स्टालों में जाकर तैयार हो रहे व्यंजनों की जानकारी ली।

उन्होंने गढ़कलेवा के प्रबंधकों सहित कर्मचारियों, दीदियों से चर्चा कर यहां बिक्री होने वाले व्यंजनों के बारे पूछा। उन्होंने गढ़कलेवा को आकर्षक बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

इसे भी पढ़ें :-खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 : जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 1 लाख 87 हजार 644 क्विंटल धान की हुई खरीदी

नेताम ने गढ़कलेवा संचालित कर रहे स्व-सहायता समूह के प्रबंधकों से कहा कि नाश्ता और खाना में दोना-पत्तल का इस्तेमाल किया जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने गढ़कलेवा परिसर में ऐतिहासिक कलाकृतियों को स्थापित कर गढ़कलेवा को और खुबसूरत बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान परिसर स्थित छत्तीसगढ़ पर्यटन सूचना केन्द्र के पर्यटन अधिकारी दिनेश जांगड़े ने मंत्री नेताम को जुट बेग भेंट किया। इस मौके पर आदिम जाति और संस्कृति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img