Chhattisgarh: ग्रामीणों के आपसी विवाद में पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती…

0
300

अंबिकापुर: ग्रामीणों के आपसी विवाद में पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनिक प्रकाशपुर का बताया जा रहा है।

घायल पति का नाम मोहित राम और पत्नी का नाम सुखमणिया निषाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मोहित और सुखमणिया दशकर्म के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही लोगों ने पति पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पति-पत्नी पर हुए हमले में एक ही परिवार के लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

इधर लाठी-डंडे से हुए हमले में पति-पत्नी की हालत नाजुक है। हमलावर पति पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पति-पत्नी को भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here