रायपुर: आईएएस बनने के सपने को हकीकत में बदलने के लिए हर साल 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवार यूपीएससी सीविल सर्विस का एग्जाम (UPSC Civil Services Exam) देते हैं लेकिन चंद लोग ही इसमें सफलता हासिल कर पाते हैं. छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करने वालों को गाइड करते हैं.
26 सितंबर के दिन उन्होंने एक ट्वीट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. अवनीश शरण (Awanish Sharan) ने ट्वीट के जरिए बताया कि बतौर ट्रेनी आईएएस ऑफिसर उनकी पहली सैलरी कितनी थी. आपको ये जानकर की हैरानी होगी कि अवनीश शरण की बतौर ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पहली सैलरी मात्र 15 हजार रुपए थी. आपको बता दें कि 2009 बैच के आईएएस हैं.








