छत्तीसगढ़ : बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सपन्न

0
609
छत्तीसगढ़ : बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सपन्न

रायपुर : शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में सपन्न हुई। इसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारी जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के गान के साथ बैठक प्रारंभ हुई। प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गमछा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है।

यह भी पढ़ें : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : 38 विधाओं में नृत्य, खेल, भाषण, निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का होंगे आयोजन

उन्होंने पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा किअब हम सबको जी-जान से भाजपा सरकार लाने के लिए जुट जाना है। चुनाव में ज्यादा समय नही बचा है इसलिये अपने सारे दूसरे कामों को छोड़कर पार्टी का काम करना है।

किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ना है। बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह विशेष रूप से उपस्थित थीं।

साथ ही जैविक खेती के प्रदेश संयोजक द्वारिकेश पांडेय, उपाध्यक्षगण गौरीशंकर श्रीवास, आलोक ठाकुर, कुलकित चंद्रा, बृजलाल राठौर, टीकाराम पटेल, महामंत्री द्वय कोमल सिंह राजपूत, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, मंत्रीगण अनिल अग्रवाल, राकेश शर्मा, अजय साहू, इंदु पनेरिया, वेदराम मनहरे, खिलावन बबलू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, कार्यालय प्रभारी रवीश गुप्ता, सह प्रभारी गोपाल सिन्हा, विलास सुतार, मीडिया प्रभारी निश्चय वाजपेयी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ओम प्रकाश चंद्रवंशी ने किया। यह जानकारी मीडिया सहप्रभारी कमलेश राजपूत ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here