spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Chhattisgarh: आंगनबाड़ी केंद्रों में लटका ताला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल...

Chhattisgarh: आंगनबाड़ी केंद्रों में लटका ताला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर..

गौरेला पेंड्रा मरवाही: सरकार की वादाखिलाफी को लेकर इन दिनों प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण अब इस हड़ताल का सीधा असर नौनिहालों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। लगातार अपनी मांगों को लेकर बीच-बीच में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाऐं सरकार से गुहार लगाती रही है। मगर 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी जब सरकार ने उनकी सुध नहीं ली तो अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाकर बैठ गई है। जिसके कारण गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका नजर आ रहा है। वही महिला बाल विकास से संबंधित सभी काम भी ठप हो चुके हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि सरकार उनको जो मानदेय देती है। वह भी काफी कम है। जिसके कारण उनको अपना घर चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसमें कलेक्टर दर से वेतन, सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति, पेंशन और शासकीय सेवकों की तरह सुविधाएं अहम है।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में उन्हें कलेक्टर दर से वेतन देने का दावा किया था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के चार साल बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। कार्यकर्ता- सहायिकाएं लगातार अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। इसके चलते अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई है। जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। जबकि महिला बाल विकास के अलावा भी उनके द्वारा कई विभागों का कार्य का निष्पादन किया जाता है।

हम आपको बता दें कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के लगभग बारह सौ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ ने केंद्र सरकार के लाए गए बजट को जलाया गया है। वहीं अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों पर सरकार कितना विचार करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में इस अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर जरूर देखने को मिलेगा। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img