spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Chhattisgarh: मंत्री TS सिंहदेव हिमाचली नर्तकों के साथ नाचते करते दिखे, कर...

Chhattisgarh: मंत्री TS सिंहदेव हिमाचली नर्तकों के साथ नाचते करते दिखे, कर रहे चुनाव प्रचार

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने अपनी बहन आशा कुमारी के लिए हिमाचल प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है। इन दिनों वे चंबा जिले की डलहौजी सीट के वोटरों को साधने में लगे हैं। वहां से चुनाव प्रचार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सिंहदेव स्टाइलिश जिंस, जैकेट और चशमा पहने प्रचार गीत पर हिमाचली नर्तकों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।

सरगुजा राजपरिवार की आशा कुमारी की शादी 1979 में हिमाचल प्रदेश में चंबा रियासत के राजकुमार बृजेंद्र कुमार से हुई थी।आशा कुमारी ने चंबा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985 में पहली बार भाजपा के ज्ञान धवन को मात दी थी। 1990 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन इसके बाद 1993, 1998 और 2003 के चुनाव में उन्होंने लगातार जीत हासिल की।

2008 में हुए विधानसभा चुनाव में वे हार गई थीं। 2012 और 2017 के चुनाव में उन्होंने लगातार जीत हासिल की। आशा कुमारी छह बार विधायक रह चुकी हैं। तीन बार तो वे डलहौजी की ही प्रतिनिधि रही हैं। प्रदेश कांग्रेस में उनकी बेहद मजबूत पकड़ है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img