Chhattisgarh: दिवाली त्यौहार के मौके पर निर्भया कांड, महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से गैंगरेप

0
264

मनेंद्रगढ़: अंबिकापुर में दिवाली त्योहार के मौके पर निर्भया कांड जैसी महिला के साथ दरिंदगी हुई है। दरिंदों ने दिनदहाड़े हाथ पैर बांधकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने महिला के ड्यूटी से लौटते समय उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि दरिंदों ने चाकू की नोक पर हाथ बांधकर उसके साथ रेप किया।

जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह वारदात उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी की है। शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गैंगरेप की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here