कोरबा: वनांचल क्षेत्रों में हाथियों और मानव के बीच द्वंद बढ़ता ही जा रही है। हालात किस कदर गंभीर हो चले हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब हाथियों पर तीर कमान और कुलहाड़ी से हमला भी करने लगा है। ऐसा ही कोरबा वन परिक्षेत्र से सामने आया मामला है।
जहां कुछ ग्रामीण बिजली के हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़कर हाथियों के झुंड पर टांगी और तीर कमान से हमला कर रहे है। कोरबा वनमंडल में करीब 23 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। सामने आए मामला में साफ-साफ देखने को मिल रहा है कि ग्रामीण हाथियों को किस तरह हमला कर रहे है।








