जशपुर: किसान कल्याण संघ के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में किसान कल्याण संघ का जिला ब्लाक कार्यकारिणी का शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज किसान कल्याण संघ के जिला जसपुर के जिला अध्यक्ष अंबिका यादव महिला प्रकोष्ठ एवं जिला अध्यक्ष घनश्याम साहू जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया आपको अवगत करा दे किसान कल्याण संघ का यह जिले का प्रथम सम्मेलन शपथ समारोह का आयोजन जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतवा ग्राम में हुआ जिसमें किसान कल्याण संघ के जशपुर जिले के आठ ब्लॉक से पदाधिकारी जिला ब्लाक कार्यकारिणी के शपथ के लिए पहुंचे हुए थे।
साथ में किसान भाई बहन भी भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे किसान कल्याण संघ के शपथ समारोह में रायपुर से किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव जी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव उतरी कुर्रे जी एवं संभाग अध्यक्ष नाजनीन निराला जी जिला उपाध्यक्ष संगीता ठाकुर के आगमन पर किसान कल्याण संघ के कार्यक्रम को शोभा बढ़ाए आज के कार्यक्रम में सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ के पश्चात नगर भ्रमण के लिए लगभग 5 किलोमीटर से डीजे बाजे गाजे के साथ भव्य रूप से किसान कल्याण संघ के उद्देश्यों को जानकारी देते हुए डीजे के साथ नगर भ्रमण किया गया एवम् भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम स्थल में किसान कल्याण संघ के जिला ,ब्लाक कार्यकारिणी का शपथ के साथ किसान कल्याण संघ अध्यक्ष के द्वारा कहा गया।
आगामी आने वाले के अलग-अलग ब्लॉक में विशेष रूप से इस प्रकार का आयोजन संगठन के द्वारा किया जाएगा आज की शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से किसान कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष अंबिका यादव महिला प्रकोष्ठ एवं जिला अध्यक्ष घनश्याम साहू जी एवं उसकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं जो इतनी कम समय में भव्य रुप से जिला ब्लाक कार्यकारिणी का आयोजन रखा आज के कार्यक्रम में उपस्थित से किसान भाई-बहन भारी संख्या में उपस्थित थे एवं जिला ब्लाक पदाधिकारियों को साल गमछा नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं वरिष्ठ जनों को भी आए हुए इस कार्यक्रम में उनको भी साल का नारियल देकर सम्मानित किया गया इस प्रकार से आज का यह शपथ समारोह का आयोजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में आयोजनकर्ता अंबिका यादव महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष घनश्याम साहू जी एवम् उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।