Chhattisgarh: प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को ‘प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

0
352

कटघोरा: उच्च शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले विद्वान प्राचार्य जे.बी.डी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा को आराधना फाउंडेशन भिलाई द्वारा दिनांक 29 जून को रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में आयोजित एक भव्य संगीत कला कार्यक्रम में “प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर आदिले ने अपने विचार अभिव्यक्ति में कहा कि “जब हम सभी भारतीय शिक्षा की गरिमा, एवं महत्त्व को सकारात्मक रुप में लेटे हुए यदि भारतीय दर्शन और भारत के विचारधारा को पुरे विश्व में मानवता की रक्षा के लिए प्रसारित करते हैं तो निश्चय ही हम विशु गुरु बन सकते हैं। इसके लिए हमारे देश में पहले कुर्सी व स्वार्थ की ओछी राजनीति से दूर होकर सर्वकल्याण की राजनीति और पूर्वजों की आदर्श राजनीति के द्वारा शिक्षा को उदात्त भाव से समाज में लागू करना होगा।

अतएव शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देना होगा और सभी भारतीयों को शिक्षित करना होगा।” इस अवसर पर आराधना फाउंडेशन के संस्थापक एवं समस्त पदाधिकारियों ने प्रोफेसर आदिले को सम्मानित करते हुए बधाई दिया कहा। उल्लेखनीय है कि विगत दो दशकों से प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को निरंतर ही कोई-न-कोई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान से नवाजे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों से आए हुए विभिन्न कलाकारों के कलाकृतियों का मंचन किया गया। प्रो.आदिले को सम्मानित किए जाने पर महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकों,कर्मचारीयों स्वजन एवं मित्रों ने बधाइयां प्रेषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here