Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री महाराज के लिए प्रोटोकॉल जारी, 4 बजे अंबिकापुर के लिए होंगे रवाना…

0
241

अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के लिए प्रोटोकॉल जारी कर दिया हैं। प्रोटोकॉल के हिसाब से उप मुख्यमंत्री सिंहदेव रायपुर से शाम 4 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम 4 बजे राजधानी रायपुर से निकलकर रात 9 बजे तक अंबिकापुर पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि, डिप्टी सीएम सिंहदेव सड़क मार्ग से अंबिकापुर जाने वाले हैं। सरगुजा जाकर डिप्टी सीएम सिंहदेव निजी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं.

सरगुजा के महाराज कहे जाने वाले टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में खुशी में डूबे नजर आए सभी कार्यकर्ता, राजीव भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। जहां सभी कार्यकर्तओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे से मुलाकात की। आपकी जानकारी के लिए बता दें, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता राजीव भवन में आना शुरू हो गए हैं।

कोठी घर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा…बीती रात को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के डिप्टी सीएम बनते ही अंबिकापुर के कोठी घर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ गया था। कार्यर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर जमकर आतिशबाजी की गई। इतना ही नहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बधाई भी दी थी।केंद्रीय संगठन के निर्णय पर भतीजे ने जताई खुशी…डिप्टी सीएम टीए सिंहदेव के भतीजे अदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि, देरी से ही सही, लेकिन केंद्रीय संगठन के निर्णय से मैं खुश हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here