spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Chhattisgarh: अवैध रूप से धान के भंडारण और परिवहन पर छापामार कार्रवाई,...

Chhattisgarh: अवैध रूप से धान के भंडारण और परिवहन पर छापामार कार्रवाई, 450 बोरा से अधिक धान व दो वाहन जप्त…

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति के तहत धान खरीदी का कार्य चल रहा है। इस दौरान अवैध रूप से धान भंडारण की लगातार जांच एवम कार्यवायी की जा रही है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार रविवार को राजस्व विभाग की टीम द्वारा अंजनी बायपास, सेमरा तिराहा, धनौली में किराना दुकानों एवं अंजनी में व्यपारियों के गोदामों में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित 454 बोरी धान जप्त की गई। जप्त किए गए धान का अनुमानित मूल्य 4 लाख 50 हजार रूपए है।

जानकारी के अनुसार अंजनी बायपास में 130 बोरी धान धनौली के नामदेव किराना दुकान से अंजनी स्थित राजेश साहू के गोदाम में जा रहा था। सेमरा तिराहा में 113 बोरी धान पेंड्रा निवासी दिलीप अग्रवाल के यहां से देवरगांव निवासी सोनू जायसवाल के गोदाम में जा रहा था। जांच टीम द्वारा नामदेव किराना दुकान में 11 बोरी धान, राजेश साहू के गोदाम में 200 बोरी धान जप्त किया गया। जांच टीम में नायब तहसीलदार अविनाश कुजुर, राजस्व निरीक्षक संतोष चन्द्रसेन, पटवारी रोहित भगत, राजकुमार उईके शमिल थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img