Chhattisgarh: एसपी ने पांच थाना प्रभारियों का किया तबादला…

0
195
सूरजपुर : जिले के अग्निशमन विभाग ने निकाली जन-जागरूकता रैली

कोरबा: पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने जिले के पांच थाना प्रभारियों को बदल दिया है। 161 आरक्षकों के तबादले करने के बाद निरिक्षकों को इधर से उधर किया गया है। दर्री थाना का प्रभार देख रहे विवेक शर्मा को श्यांग थाने का प्रभारी बनाया गया है। बांकीमोंगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा को दर्री थाने का प्रभार सौंपा गया है।

राजीव श्रीवास्तव को पाली थाने से हटाकर बांकीमोंगरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। दीपका थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह को दीपका के स्थान पर पाली थाने का प्रभारी दिया गया है। वहीं श्यांग थाना के प्रभारी अविनाश सिंह को फिर से दीपका थाना का प्रभारी बनाया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और पुलिस कर्मियों की तबादला सूची जारी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here