Chhattisgarh: महामहिम राष्ट्रपति की मौजूदगी ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को यादगार बनाया…

0
275

बिलासपुर: वैसे तो किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह यादगार ही हुआ करता है। इसमें मुख्य अतिथि के जरिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान सहित अनेक आयोजन और उद्बोधन आशीर्वचन होते हैं। बिलासपुर में गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पधार कर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इस दीक्षांत समारोह की गरिमा को हिमालयी ऊंचाई प्रदान की।

वे जितने समय तक इस समारोह में मौजूद रहीं, हर पल विद्यार्थियों समेत सभी को, उनके अपनेपन का एहसास होता रहा। विद्यार्थियों का सम्मान करते समय उनके चेहरे पर आने वाली मुस्कान और ग्रुप फोटो तथा स्वागत सत्कार के समय राष्ट्रपति का प्रफुल्लित व्यक्तित्व सभी उपस्थितों को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन द्रौपदी मुर्मू की गरिमा का एहसास कराता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here