Chhattisgarh: 10 अक्टूबर को सप्तमी पर खुला रहेगा गर्भगृह, श्रद्धालु पूरी रात करेंगे माता का दर्शन…

0
235

बिलासपुर: सिद्ध शक्तिपीठ श्रीमहामाया देवी मंदिर रतनपुर का दरबार सप्तमी के दिन रात्रि भर खुला रहेगा। मामले की जानकारी ट्र्स्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने दी दी है। आशीष सिंह ने बताया कि शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व में सप्तमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 गुरुवार को है। पद यात्रा में आने वाले भक्तों के लिए रात भर मन्दिर गर्भ गृह खुला रखा जाएगा।

पदयात्रियों की वापसी के लिए पूर्व की भांति रतनपुर से बिलासपुर के निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।
ट्रस्ट चैयरमेन आशीष सिंह ने जानकारी दी किया कि अष्टमी को हवन शुक्रवार 11 अक्टूबर 24 को सुबह सूर्योदय के समय होगा। इसी समय महा अष्टमी पूजन शुरु किया जाएगा और दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति के यज्ञ संकल्प का काम पूरा होगा।

महामाया मंदिर रतनपुर में 12 अक्टूबर 24 शनिवार को राजसी श्रृंगार राजसी भोग कन्या भोज का कार्य होगा। ब्रह्म भोज ज्योति कलश विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व परिपूर्ण होगा। आशीष सिंह ने बताया कि श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ 10 दिसम्बर को पड़ने वाली सप्तमी तिथि को माता के दरबार पहुंचे। पूरी रात गर्भ गृह भक्तों के लिए खुला रहेगा। साथ ही भक्त माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here