spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Chhattisgarh: पूर्व जन संपर्क अधिकारी के मकान में चोरी, 2 लाख रुपए...

Chhattisgarh: पूर्व जन संपर्क अधिकारी के मकान में चोरी, 2 लाख रुपए से अधिक का माल पार

दुर्ग: भिलाई नगर निगम से जन संपर्क अधिकारी के पद से रिटायर हो चुके अशोक पहाड़िया के सुपेला भिलाई स्थित मकान में चोरी हो गई है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर आलमारी में रखे नगदी व सोने चांदी के जेवर सहित दो लाख रुपए से अधिक का माल पार कर दिया है।

नेहरू नगर भिलाई निवासी पंकज पाटनी ने मामले की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि अशोक पहाड़िया उसके ससुर हैं। वो पूरे परिवार को साथ 11 मार्च को विदेश गए हुए हैं। इस दौरान उनके सुपेला स्थित मकान में ताला लगा हुआ है।

घर की देखरेख के लिए उन्होंने नरेश नाम के एक युवक को चौकीदारी के लिए रखा हुआ है। नरेश को चौकीदारी पर अशोक पहाड़िया के दोस्त कन्हैया साहू के द्वारा रखा गया है। पंकज ने बताया कि नरेश रोज की तरह 4 अप्रैल की रात 9.30 बजे चौकीदारी के लिए जब अशोक पहाड़िया के घर पहुंचा तो देखा कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

उसने तुरंत इसकी जानकारी कन्हैया साहू को जाकर दी। कन्हैया साहू तुरंत आए और देखा कि घर के बाहर लगा लोहे का मेन गेट का ताला लूटा हुआ है। अदर जाकर देखा तो रूम में रकी आलमारी का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img