Chhattisgarh: टी एस सिंहदेव ने कहा, ये तो कार्यकर्ताओं के ऊपर है, मै अपने विषय में कुछ निर्णय लूंगा..!

0
259

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव लगातार अभी भी अपनी न्यूज़ वेल्यू बनाए हुए हैं। बीते सालों की तरह मीडिया अभी भी सिंहदेव के बयानों को ले उडता है। स्वास्थ्य मंत्री क्या बोल रहे हैं… इस पर मीडिया की सतत निगाह बनी रहती है/ बनी हुई है। अभी उनका एक बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पत्रकारों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि जो कार्यकर्ता आपको मुख्यमंत्री के रूप में जो देखना चाहते हैं।

उनको, 2023 के चुनाव के लिए कैसे मनाया जाएगा..? इस पर श्री सिंहदेव ने कहा…ये तो कार्यकर्ताओं के ऊपर है। उनके मन की बात है। किस बात को ले के वो काम करना चाहेंगे‌। इसी क्रम में जब पत्रकारों ने श्री सिंहदेव से उनके अपने बारे में पूछा गया तो स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव का जवाब था कि चुनाव के पहले आते तक मैं अपने भविष्य के बारे में कुछ निर्णय लूंगा।। अभी मैंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here