Chhattisgarh: शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला बसंतपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम…

0
316

ब्युरो चीफ : विपुल मिश्रा

बसंतपुर: शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला बसंतपुर में आज शाला प्रबंधन समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मास्टर ट्रेनर शारदा चंद गुप्ता तथा सुदामा कुशवाहा के द्वारा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में समिति के सदस्यों को अपने बच्चे तथा ग्राम मोहल्ले के बच्चों को किस तरह गाइडिंग करना चाहिए.

जिस संबंध में विस्तृत तरीके से समझाया गया तथा अपने अपने बच्चों को घर में एक घंटा का समय हर अभिभावक को देना चाहिए तभी बच्चे आगे अच्छा पढ़ाई कर सकते हैं. इस कार्यक्रम के पावन अवसर पर शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता अनिल कुमार अनंत यादव एवं स्टाफ गढ़ मौजूद थे तथा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री राम वृक्ष जगते भूतपूर्व सरपंच श्री अमरजीत श्यामले सत्यदेव प्रसाद गुप्ता रामहरि गुप्ता रामचंद्र रवि और भी कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here