Chhattisgarh: जब घर में घुस नहीं पाया तो दरवाजे पर सो रही महिला पर किया हमला, गोली चलाकर हत्या…

0
177

रायगढ़: रात के अंधेरे में एक आदमी जब घर में घुस नहीं पाया तो दरवाजे पर सो रही महिला पर ही हमला कर दिया। उसने गोली चलाकर उस महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है। बताया जाता है की आरोपी पहले भी अपराध को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने जाल बिछा दिया है।

मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के दियागढ़ गांव का है। बुधवार की रात गांव के ही एक महिला, जिसका नाम दुर्वती है उसकी हत्या, गोली मारकर कर दी गई। मृतक महिला 55 वर्ष की है और गर्मी होने के कारण अपने घर के दरवाजे पर ही सो रही थी।

पुलिस यह अंदाज लगा रही है कि संभवतः आरोपी घर में घुसने की कोशिश की हो और उस महिला के कारण नाकाम रहा हो इसलिए उसे गोली मार दी। हालांकि अभी तक हत्या का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here